रामनगर: गेंदौरा गांव में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से कई विद्युत खंभे टूट गए, विद्युत आपूर्ति बाधित, कर्मचारी सही करने में जुटे
विद्युत उपकेंद्र त्रिलोकपुर अंतर्गत गेंदौरा गांव में एक पेड़ बिजली के खंभे पर गिरने से कई खंभे टूट गए।विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही विद्युत कर्मचारी की टीमों को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया है।कर्मचारी क्षतिग्रस्त लाइनों को और खंम्भो की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं।