जबलपुर: गोलबाजार: 105 साल पुराने घर पर निगम का बुलडोजर, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
जबलपुर के गोल बाजार क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई ने एक परिवार को खुले आसमान के नीचे आने पर मजबूर कर दिया है। पीड़ित साध्वी भगवती प्रिया ने रोते हुए बताया कि वे पिछले 105 वर्षों से इस स्थान पर रह रहे हैं और उनके पास बिजली बिल, टैक्स रसीद व अन्य सभी वैध दस्तावेज मौजूद हैं। रविवार शाम लगभग 4 बजे उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना य