शहपुरा: विधायक और एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष का पानी पुरी खाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
डिंडौरी में विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज तेकाम का पानी पुरी खाने वाला वीडियो रविवार दोपहर 12:00 से सोशल मीडिया में तेजी के साथ वायरल हो रहा है । दरअसल एक कार्यक्रम के उपरांत शहपुरा विधायक और एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने एक साथ मिलकर पानी पुरी खाई जिसका वीडियो शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सोशल मीडिया में वायरल किया ।