पलवल: KGP हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत, गाड़ी चालक फरार
Palwal, Palwal | Jul 12, 2025 शनिवार दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पलवल के केजीपी हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय शौकीन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक एक ट्रक में समान खाली करके आ रहा था तभी केजीपी पर ट्रक साइड में खड़ा कर नीचे उतरा तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और शौकीन को टक्कर मार दी। जिससे शौकीन की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।