नोहर: नोहर क्षेत्र में ओलावृष्टि और तेज आंधी से किसानों की फसल चकनाचूर, पूर्व विधायक और कृषि अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नोहर क्षेत्र में शुक्रवार ओलावृष्टि व तेज आंधी ने किसानों की उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। रबी फसलों की कटाई के ठीक पहले हुई इस प्राकृतिक आपदा ने खेतों में खड़ी पकी-पकाई फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। गेहूं,सरसों,चना सहित अन्य फसलें ओलों की मार से खेतों में बिछ गईं। ओलावृष्टि के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सर्वे आदि की कार्रवाई शुरू कर दी गई है पूर्व विधायक