शाजापुर: नगर पालिका परिसर में नवरात्रि के नौवें दिन नन्ही साधिका स्वाति ने योग कक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
पवित्र चैत्र नवरात्रि के नौवें दिवस पर आयोजित योग कक्षा का सफल संचालन वरिष्ठ योग साधिकाओं श्रीमती मोना गुप्ता एवं श्रीमती नीलम सोनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नन्ही योग साधिका कु. स्वाति (मिष्टी) जैन ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।स्वाति जैन ने भूमासन, गरुड़ासन और धनुरासन जैसे कठिन योगासन बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किए।