भोरे: लखराव शिव मंदिर परिसर में देखौकी के दौरान दो पक्षों में मारपीट, डायल 112 पुलिस ने संभाली कमान
थाना क्षेत्र के लखराव शिव मंदिर परिसर में एक देखौकी कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। घटना बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पारिवारिक विवाद को लेकर शुरू हुई कहा सुनी देखते देखते हाथापाई में बदल गई। इस घटना में कुछ लोगों को मामूली चोटे आई हैं । सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया।