साइडिंग में देवनारायण दहिया के परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले फरार मुख्य आरोपी मो. सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस रविवार की शाम 5 बजे पेश करने कोर्ट रवाना हो गई है । वारदात का एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । तीन दिन पहले देवनारायण नदी में जावरा सिराकर परिवार सहित सतना आते समय विवाद हो गया था ।