मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में सपा का बड़ा सियासी दांव, चिराग पासवान की पार्टी के कई पदाधिकारी सपा में हुए शामिल: सांसद हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी को रविवार को बड़ा राजनीतिक बल मिला। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के कई पदाधिकारी सपा में शामिल हो गए। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय में सांसद हरेंद्र मलिक ने सभी को सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर लोग लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।