राजनगर: केन-बेतवा लिंक परियोजना: करौंदिया में विस्थापित परिवारों को मिले 1000 वर्ग फीट के प्लॉट, विधायक बबलू शुक्ला ने किया वादा
केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित और विस्थापित ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11 बजे राजनगर तहसील अंतर्गत ग्राम करौंदिया में विस्थापित परिवारों को सरकार द्वारा 20 बाई 50 यानी करीब 1000 स्क्वायर फीट के प्लॉट आवंटित किए गए। लंबे समय से अपने पुनर्वास और आवास की मांग कर रहे ग्रामीणों में इस फैसले के बाद