परबत्ता: खीराडीह गांव में आम के बगीचे के लेन-देन को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव में गुरुवार की देर शाम आम के बगीचे के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परबत्ता में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने अलग-अलग दावे किए हैं। पहले पक्ष के