मिर्ज़ापुर: ब्लेड कांड के मुख्य आरोपी अब्दुल उर्फ सैफ को पक्के पोखर कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा, पुलिस ने की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पांच दिनों पूर्व गणेशगंज में हुए ब्लेड कांड के मुख्य आरोपी को पक्के पोखरा स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाएगा। इसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस से रमइपट्टी तिराहा और कब्रिस्तान तक जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। कई क्षेत्राधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार की शाम 4:00 बजे सैफ का शव गंगा में उतराया मिला था।