मिर्ज़ापुर: गणेशगंज में युवती को घर में घुसकर ब्लेड से गला काटने के मुख्य आरोपी का शव मिलने के बाद, मृतक के घर के पास पुलिस बल तैनात
शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल के पीछे गंगा में गणेशगंज में युवती के घर में घुसकर गला काटने वाले मुख्य आरोपी का शव मिलने के बाद पुलिस ने मृतक के घर क़ुरैश नगर रामबाग में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। परिजनों ने मंगलवार की शाम 7:00 बजे शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।