मिर्ज़ापुर: मुकेरी बाजार में नाबालिक का भारी भरकम क्रेन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जरा सी गलती से हो सकता है बड़ा हादसा
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार पुलिस चौकी के पास एक नाबालिक द्वारा भारी भरकम क्रेन चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहां मौजूद किसी शख्स द्वारा यह वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। वीडियो में नाबालिक भारी भरकर क्रेन चला रहा है। उसकी एक छोटी सी गलती लोगों की जान ले सकती है। जबकि यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है।