रामगंजमण्डी: सुकेत पुलिस ने जुल्मी रोड़ पुलिया के पास 12 ग्राम एमडीएमए के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, कार जब्त
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार भी जब्त की है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है। सोमवार शाम करीब 5:30