सांगानेर: सांगानेर में शटडाउन के दौरान करंट से मजदूर की मौत, लापरवाही के मामले में दर्ज हुआ केस
सांगानेर क्षेत्र में एचटी लाइन पर कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां शटडाउन के बावजूद अचानक करंट आने से मजदूर संजय कुमावत गंभीर रूप से झुलस गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सेज थाना पुलिस ने ठेकेदार समेत संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।