महिला एवं बालिका हितैषी पंचायत पहल के अंतर्गत दो दिवसीय पुनः उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से 23 दिसंबर 2025 तक क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (ईटीसी) भोपाल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में चयनित ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों ने भाग लिया।इस दौरान पन्ना जिले की आदर्श ग्राम पंचायत शाहनगर का विशेष उल्लेख किया गया।