शाहजहांपुर: सफाई कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी, तीन दिन में मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रदीप वाल्मीकि के नेतृत्व में दर्जनों सफाई कर्मचारी सोमवार को नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर लंबित वेतन भुगतान की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि 20 मई को भी इस संबंध में ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।