आरोन: रिजोदा रोड पर सड़क दुर्घटना में अज्ञात युवक घायल, अस्पताल में भर्ती पहचान के लिए सोशल मीडिया पर सूचना की जारी
Aron, Guna | Jun 28, 2026 आरोन थाना के रिजोदा रोड पर 28 जून शाम के समय सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक घायल हो गया। मुकेश इमलिया नाम के सोशल मीडिया यूज़र ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर लिखा, युवक घायल अवस्था में पड़ा था, जिसे अस्पताल में भर्ती किया है। पहचान होने पर परिजनों को सूचना देने और थाना में सूचना देने की अपील की है। युवक का उपचार जारी है।