सीमलवाड़ा: धम्बोला में दस दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का समापन, 2379 मरीज हुए लाभान्वित, 177 मरीजों की हुई शल्य
आयुर्वेद विभाग एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) तथा स्वतंत्रता सेनानी मंसुखराम पंड्या राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय, धम्बोला में आयोजित दस दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शनिवार को भव्य समापन हुआ। शिविर के दौरान कुल 2379 मरीजों को ओपीडी में उपचार प्रदान किया गया, जबकि 177 मरीजों को भर्ती किया।