सगड़ी: बाजार गोसाई में आरके ग्रुप के तत्वाधान में निशुल्क शिक्षा और रोजगार के तहत सेमिनार आयोजित, छात्रों को दिए गए टिप्स
Sagri, Azamgarh | Jun 14, 2026 आजमगढ़ के बाजार गोसाई में स्थित कुसुम देवी महिला महाविद्यालय के प्रांगण में आरके ग्रुप के तत्वाधान में रविवार दोपहर को एक सेमिनार कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरके ग्रुप के डायरेक्टर रविकांत पांडेय रहे । वही इस कार्यक्रम में क्षेत्र के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने कैरियर को बनाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त किया ।