चौपारण: दैहर पंचायत के कैरी पिपराही गांव में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का भव्य आयोजन, जल यात्रा से शुभारंभ
कैरी पिपराही में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ, जल यात्रा से शुभारंभ दैहर पंचायत के ग्राम कैरी पिपराही में हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ का आयोजन हुआ। नागेन्द्र कुमार ने मुख्य पुजारी को कलश देकर जल यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान पंडित जी महाराज, कोठरी सिंह व ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला।