चन्द्रपुरा: तारानारी से हज यात्रा पर रवाना हुए दो लोग, दुआओं के साथ दी गई विदाई
चंद्रपुरा प्रखंड की तारानारी पंचायत से आज 6 बजे दो लोग मो. युसुफ अंसारी और नूरबानो बीबी हज की पवित्र यात्रा पर रवाना हुए। उनके रवाना होने की खबर से गांव में खुशी का माहौल है। रवाना होने से पहले उनके घर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गले मिलकर बधाई दी और सुरक्षित यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे गांव में खुशी और भक्ति का माहौल रहा। यात्रा से पहले...