कोंडागांव: कोंडागांव में 21 दिवसीय जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 01 मई से शुरू होगा
कोंडागांव जिले में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मई से 21 मई 2026 तक जिला मुख्यालय कोण्डागांव में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।