उज्जैन शहर: इंदौर में हाथी के तांडव से ऑटो चालक की मौत, उज्जैन भेजे जाने पर भी उठे सवाल
इंदौर में हाथी के हमले का मामला अब और गंभीर हो गया है। हाथी के हमले में घायल ऑटो चालक विजय राव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस ने महावत के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की सूचना इंदौर ज़ू प्रबंधन को भी भेज दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद लोगों ने किसी तरह हाथी को काबू में किया औ