सूरजपुर: शिवनंदनपुर में सियासी घमासान के बीच मधु जैन की शिकायत पर दर्ज हुई दूसरी एफआईआर, कांग्रेस ने इसे आंदोलन की पहली जीत बताया
विश्रामपुर में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन मंगलवार को और तेज हो गया। इसी बीच देर रात बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब नरेंद्र जैन की पत्नी मधु जैन की शिकायत पर विश्रामपुर थाने में दूसरी एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस ने भाजपा से जुड़े मित्तल पांडे और मुकेश साहू उर्फ छोटू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की