ग्वालियर गिर्द: स्मार्ट मीटर में लगी आग, लोगों ने खुद लपटें बुझाईं
ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीगंज में बुधवार रात 10 बजे बंसल मोटर्स के बाहर लगे स्मार्ट मीटर में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाकर बड़ा हादसा टाल दिया। आरोप है कि सूचना के बावजूद न तो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और न ही बिजली विभाग का कोई कर्मचारी वहां आया।