चंदेरी: गणगौर मेले में लोकगीत गायिका कविता शर्मा का जलवा, लोग झूमे
ऐतिहासिक नगरी चंदेरी में 21 मार्च से शुरू हुआ गणगौर मेले में बहुत से बड़े कलाकार आए जिसमें से कुछ हिट हुए और कुछ फ्लोफ, लेकिन 2 अप्रैल की मध्य रात्रि करीबन होने 11:45 बजे लोकगीत गायिका कविता शर्मा ने लोगों के दिल पर राज किया और लोग, लोकगीत भजन सुनकर झूम उठे। हम आपको बता दें कि यह मेला 5 अप्रैल तक चलेगा इसलिए अधिक से अधिक संख्या में आकर मेले का आनंद लें।