बालोद: जोगीभाट शीतला मंदिर विवाद में युवक की हत्या, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी से चाकू बरामद
Balod, Balod | Apr 3, 2026 बालोद जिले के डौण्डीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोगीभाट में शीतला मंदिर के विवाद के दौरान हुए हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार शाम 6 बजे सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामला 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे का है, जब गांव में शीतला मंदिर में ताला लगाने और अन