ग्वालियर गिर्द: सीसीटीवी में कैद चेहरे, फिर भी गिरफ्तारी नहीं! संस्कृति गार्डन संचालक मामले में पुलिस कार्रवाई पर सवाल
बुधवार सुबह 11 बजे तक भी ग्वालियर के संस्कृति गार्डन के ऑनर एवं मैनेजर शिवम चौधरी के कथित अपहरण, डकैती और मारपीट मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हैरानी की बात यह है कि घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे कार्रवाई की रफ्तार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।