नगरी: नगरी में कार से टकराने से सांड की हुई दर्दनाक मौत
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात एक कार सिहावा की ओर से नगरी की तरह आ रहा था। तभी सड़क में अचानक एक सांड आ गया और कार से टकराया। टक्कर इतनी तेज थी की सांड की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बताया कि मुख्य मार्गों पर आवारा मवेशियों की आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।