बांसवाड़ा: सेंट पॉल स्कूल के मुख्य द्वार पर अभिभावकों ने बस संचालन की मांग को लेकर जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
सेंट पॉल स्कूल में हाल ही में हुए वैन हादसे के बाद गुरुवार सर्व समाज और बड़ी संख्या में अभिभावकों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर गुरुवार को धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रशासन से नियमित और सुरक्षित बस सेवा शुरू करने की मांग की।उनका कहना था कि यदि स्कूल बसों का संचालन नहीं किया जाता है तो स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई कि जाएं।