बख्शी का तालाब: विदेश भेजने के नाम पर युवक से ₹2.35 लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज
लखनऊ के आशियाना निवासी दीपक कश्यप ने सैरपुर थाने में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सत्यम शुक्ला और तरुण मौर्या ने पहले 50 हजार रुपये नगद लिए, फिर क्यूआर कोड देकर अप्रैल 2024 से दिसंबर 2024 के बीच कुल 1.85 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों ने पासपोर्ट बनवाने को भी कहा, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।