लखीमपुर: समूह के खातों से रकम निकासी का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
थाना फुलबेहड़ क्षेत्र के ग्राम बसही की पीड़िताओं ने शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िताओं ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह की सदस्य हैं। उनका खाता गांव के अशोक कुमार घर पर खुलवाया था वहीं पीड़िताओं का आरोप है कि बैंक से उनके समूह की रकम निकाली गई है। पीड़िताओं को बैंक ने नहीं दिया स्टेटमेंट।