लोहरदगा: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी, तम्बाकू मुक्त जीवन का दिलाया संकल्प
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस-2026 के अवसर पर जिले में तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार सुबह 11 बजे उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से तम्बाकू एवं तम्बाकूजनित उत्पादों के सेवन से दूर रहने की अपील की।