कामडारा: कोयंबटूर जा रहे दो युवक सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर
Kamdara, Gumla | May 24, 2026 कामडारा थाना क्षेत्र के रायकेरा टोगंनाटोली निवासी जयराम सुरीन और संजय प्रधान रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। संजय प्रधान ने बताया कि दोनों मजदूरी करने के लिए कोयंबटूर जाने हेतु टिकट कंफर्म कराने बानो रेलवे स्टेशन गए थे। टिकट कंफर्म नहीं होने के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार बस से बचने के क्रम में गड्ढे में जा गिरे।