चूरू: अग्रसेन नगर के सूने मकान में लाखों की चोरी का खुलासा, सदर पुलिस ने आरोपी चोर को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Jul 23, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने अग्रसेन नगर स्थित एक सूने मकान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने गुरुवार को बताया कि अग्रसेन नगर निवासी 64 वर्षीय कमल कुमार शर्मा ने 28 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित 22 जून से जयपुर गए हुए थे।