गंगा एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही मिनटों में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
.
.
.
.
#GangaExpressway #BusFire #UttarPradesh #Delhi #SiddharthNagar
Fatehabad, Agra | Jul 25, 2026