लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के मौके पर आयोजित 'गोदा ते नर्मदा जलयात्रा' का बुधवार को महेश्वर के अहिल्या घाट पर समापन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खास मौके पर मां नर्मदा का पूजन और आरती की। यह यात्रा महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर और अहिल्याबाई की जन्मस्थली चौंडी से शुरू हुई थी।