कटनी नगर: शासकीय भूमि पर बने मंदिर और चबूतरे को हटाने का प्रयास, रॉबर्ट लाइन माधव नगर का मामला, स्थानीय लोगो ने लगाए आरोप
माधव नगर थाना अंतर्गत रॉबर्ट लाईन में एक शासकीय भूमि पर मिल संचालक दीपक भोजवानी और अन्य के द्वारा कब्जे की नियत से मंदिर और चबूतरा हटाने का प्रयास किया जा रहा। जिसका विरोध स्थानीय रहवासी कर रहे उन्होंने आज गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया कि मिल संचालक इस भूमि को कब्जाना चाहते है जबकि 30 वर्षो से यह स्थान पर सिद्ध बाबा विराजित है और वे पूजन अर्चन करते आ रहे।