जमुआ: बलगो पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े का आरोप, परिवार ने उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई
Jamua, Giridih | May 17, 2026 जमुआ थाना क्षेत्र के बलगो पंचायत में मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। रविवार को 10 बजे इसकी जानकारी मिली। बताया गया कि यहां की मुखिया पर पैसों के लेनदेन के चक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु की गलत तिथि दर्ज कर फर्जी दस्तावेज जारी करने का आरोप है।