औरैया: जालौन रोड पर सख्ती का असर: चेकिंग में सभी वाहन मिले दुरुस्त, एसडीएम सदर व जीएसटी विभाग ने की संयुक्त कार्यवाही
उपजिलाधिकारी सदर औरैया ने जीएसटी विभाग की टीम के साथ जालौन रोड पर यमुना नदी के समीप शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पिछले दिनों प्रशासन द्वारा बरती गई सख्ती के प्रभाव को परखने के उद्देश्य से किया गया था, जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिला। करीब दो घंटे तक चले इस विशेष अभियान में कुल 22 मालवाहक एवं अन्य वाहनों की बारीकी से जांच की गई।