मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु शिविर लगाया गया, पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी कल्याण निधि के तहत आयोजन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कतर्नियाघाट वन्य जीव संरक्षण अभ्यारण्य में एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर 'कर्मचारी कल्याण निधि' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।