मुज़फ्फरनगर: रात के अंधेरे में बछड़ा छोड़ने पहुंचे गौपालक की करतूत मोबाइल कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
मुज़फ्फ़रनगर में रात के अंधेरे में गाय के बछड़े को जंगल में लावारिस छोड़ना एक गौपालक को भारी पड़ गया। स्थानीय युवकों ने उसकी करतूत मोबाइल कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी राकेश को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। बरामद बछड़े को सुरक्षित कूकड़ा स्थित नंदी गौशाला भेज दिया गया।