गिरिडीह: झारखंड कैंसर सेंटर द्वारा बरमसिया के विश्वनाथ नर्सिंग होम में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
झारखंड कैंसर सेंटर के सौजन्य से बरमसिया स्थित विश्वनाथ नर्सिंग होम में फ्री कैंसर जांच शिविर का आयोजन रविवार को 4 बजे तक किया गया। इस शिविर में कुल 11 मरीजों की जांच की गई और उन्हें उचित उपचार और सलाह दिया गया। बताया गया कि रांची से आए डॉक्टर सौरव, डॉक्टर अमर प्रेम आदि ने मरीजों की जांच की।