पन्ना: पन्ना टाइगर रिजर्व का बाघ पी-243 गंभीर घायल, डिप्टी डायरेक्टर ने कहा- डॉट के माध्यम से दी जा रही एंटीबायोटिक
Panna, Panna | Dec 3, 2025 पन्ना टाइगर रिजर्व का लोकप्रिय बाघ पी-243 गंभीर रूप से घायल हो गया है। सोशल मीडिया पर बाघ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसकी हालत काफी नाजुक दिख रही है। हालांकि, प्रबंधन लगातार बाघ के उपचार और देखभाल की बात कह रहा है। नियमित मॉनिटरिंग के दौरान बाघ पी-243 को गंभीर अवस्था में देखा गया। उसके सिर पर गहरे चोट के निशान हैं।