रेलवे द्वारा पेंशनर्स को ऑनलाइन फ्री पास जारी करने के फैसले से नाराज रिटायर्ड कर्मचारियों ने बुधवार को स्टेशन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकांश बुजुर्ग पेंशनर्स को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी नहीं है, जिससे उन्हें पास बनवाने में परेशानी हो रही है।