सागर: नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने ₹1.43 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
Sagar, Sagar | Nov 9, 2025 नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने रविवार दोपहर 2:00 ग्राम बरारूऔर शाम 4 बजे मड़ैयागौड़ में कुल ₹1 करोड़ 43 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें बरारू से ग्यागंज तक सड़क डामरीकरण ₹96 लाख, सीसी रोड निर्माण ₹14.41 लाख, फेवर ब्लॉक ₹7 लाख और मड़ैयागौड़ में अमृत सरोवर निर्माण ₹25 लाख शामिल हैं।विधायक ने कहा कि डबल इंजन सरकार में विकास की रफ्तार तेज हुई है।