सिंगरौली: मोरवा, सिंगरौली, नवजीवन बिहार में खुले में मांस की बिक्री करने वालों पर की गई कार्रवाई, ₹14000 का वसूला गया जुर्माना
नगर निगम को सूचना मिली थी की नेहरु गेट के पास खुली जगह पर सार्वजनिक स्थल पर मांस मछली का क्रय विक्रय किया जा रहा है जो नियम कानून का उलंघन है जिसकी शिकायत पर जयंत चौकी की पुलिस टीम और नगर निगम अमले सहित काय्रवाही की गयी। उक्त कार्यवाही में लगभग पाँच क्वींटल मछली जप्त की गई है। इस दौरान नगर निगम के वैढ़न, मोरवा व नवजीवन बिहार जोन में कुल 14 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।