सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल के एमजीआर में मेगा पेप टॉक का किया गया आयोजन
सुरक्षा संस्कृति को विकसित करने के लिए एनटीपीसी विंध्याचल ने एम जी आर में मेगा पेप टॉक का आयोजन किया।जिसमें परियोजना प्रमुख श्री ई सत्यफणी, सीजीएम (ओ एंड एम) श्री समीर शर्मा, जीएम (एम जी आर) श्री किशोर कुमार होता, एचओडी (सुरक्षा) श्री आशीष कुमार अग्रवाल तथा विभाग के सभी अनुभागीय प्रमुखों और विभिन्न विभागों के कार्यकारी उपस्थिति रहें। इस कार्यक्रम में 150 से अधिक कार्यकतार्ओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।